IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने चली ऋषभ पंत वाली चाल? जीत की तरफ बढ़ रही गुजरात टाइटंस की हाथ से निकला मैच रद्ददं

 IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने चली ऋषभ पंत वाली चाल? जीत की तरफ बढ़ रही गुजरात टाइटंस की हाथ से निकला मैच 

1200


भारतीय टीम ने 2024 टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका को हराया था। ऋषभ पंत ने महत्वपूर्ण समय पर फिजियो को बुलाया, जिससे खेल का रुख बदला। आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में सूर्यकुमार यादव ने भी ऐसा ही किया

1200


मुल्लांपुर: भारतीय क्रिकेट टीम ने 2024 टी20 विश्व कप जीता था। बारबाडोस में हुए खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को मात दी थी। उस मैच में एक समय साउथ अफ्रीका की जीत पक्की दिख रही थी। 24 गेंद पर जीत के लिए 26 रन चाहिए थे। हेनरिक क्लासेन विस्फोटक बैटिंग कर रही थे। तभी ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका का मोमेंटम तोड़ दिया। उन्होंने फिजियो को बुलाकर अपने घुटने पर टेप लगाया। इसकी वजह से मैच रुका और यहां से साउथ अफ्रीका का डाउनफॉल शुरू हो गया है।


एलिमिनेटर में सूर्या ने फिजियो को बुलाया

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर हुआ। 229 रनों के लक्ष्य के जवाब में गुजरात की टीम विस्फोटक बैटिंग कर रही थी। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट पर 148 रन था। ट्रेंट बोल्ट के 12वें में वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन ने 18 रन बटोरे थे। पिछली चार ओवर में 53 रन बन चुके थे। तभी सूर्यकुमार यादव को पीठ और हैमस्ट्रिंग में समस्या हो गई। उन्होंने फिजियो को मैदान पर बुला लिया है।



अगले ओवर में विकेट मिल गया

सूर्यकुमार यादव की पीठ को फिजियो ने काफी समय तक चेक किया। इसकी वजह से मैच रुका रहा। सूर्या दर्द में दिख रहे थे। वो मैदान से बाहर जाकर भी यह करवा करते थे लेकिन शायद उनके दिमाग में था कि इससे गुजरात की बैटिंग का मोमेंटम टूटेगा। हुआ भी कुछ ऐसा ही। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सुंदर को बोल्ड कर दिया। दूसरे बल्लेबाज साई सुदर्शन भी ब्रेक के बाद 5 में सिर्फ 3 ही बना बाना पाये है।


मैच में क्या क्या हुआ

बड़े मैचों का दबाव झेलने में माहिर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की आक्रामक पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस को एलिमिनेटर में 20 रन से हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली। अब मुंबई का सामना रविवार को पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई ने रोहित (50 गेंद में 81) और बेयरस्टो (22 गेंद में 47) की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाये। जवाब में सुदर्शन के 49 गेंद में 80 रन के बावजूद गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी  और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं

17 हजार करोड़ में बिक सकती चैंपियन RCB की टीम, IPL जीतने के बाद बूम पर ब्रैंड वैल्यू, जानिए कौन हो सकते हैं नए खरीदार?

17 हजार करोड़ में बिक सकती चैंपियन RCB की टीम, IPL जीतने के बाद बूम पर ब्रैंड वैल्यू, जानिए कौन हो सकते हैं नए खरीदार? IPL 2025 की चैंपियन R...

Blogger द्वारा संचालित.