IND U19 vs ENG U19: आयुष म्हात्रे शतक से चूके, विहान मल्होत्रा ने ठोकी सेंचुरी; इंग्लैंड के स्पिनर ने खोला पंजा
IND U19 vs ENG U19: आयुष म्हात्रे शतक से चूके, विहान मल्होत्रा ने ठोकी सेंचुरी; इंग्लैंड के स्पिनर ने खोला विहान मल्होत्रा 123 गेंद पर 120 रन बनाकर आउट हुए
इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट में इंडिया अंडर-19 के लिए आयुष म्हात्रे 90 गेंद पर 80 रन बनाकर आउट हुए। विहान मल्होत्रा 123 गेंद पर 120 रन बनाकर आउट हुए
इंग्लैंड दौरे पर इंडिया अंडर-19 के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दूसरे यूथ टेस्ट की पहली पारी में कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। म्हात्रे शतक से चूक गए हैं। विहान ने बेहतरीन शतक जड़ा। इंग्लैंड अंडर 19 के लिए बाएं हाथ के स्पिनर रालेफ अलबर्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए।
दूसरे यूथ टेस्ट के तीसरे दिन इंडिया अंडर-19 के लिए आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर आउट हो गए थे। म्हात्रे 90 गेंद पर 80 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया।
विहान मल्होत्रा के आउट होने के बाद विकेट का पतझड़ शुरू
इंडिया अंडर-19 का दूसरा विकेट 170 पर गिरा। इसके बाद विकेट का पतझड़ शुरू हो गया। विहान मल्होत्रा 123 गेंद पर 120 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 19 चौके और 3 छक्के लगाए। वह जब आउट हुए इंडिया अंडर-19 का स्कोर 7 विकेट पर 253 रन हो गया।
Post a Comment